Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

सावन से पहले बुधवार बाजार में मटन-मुर्गे की जमकर खरीदारी, बढ़ी भीड़

By
On:

खबरवाणी

सावन से पहले बुधवार बाजार में मटन-मुर्गे की जमकर खरीदारी, बढ़ी भीड़
खबरवाणी न्यूज़ | रफीक

सारनी। शोभापुर कॉलोनी स्थित बुधवार बाजार में सावन माह शुरू होने के एक दिन पहले खासा जनसमूह देखने को मिला। बाजार में सामान्य दिनों की तरह सब्जी-भाजी की दुकानें तो लगी ही थीं, लेकिन इस बार सबसे अधिक भीड़ देसी मुर्गा, मटन और मछली की दुकानों पर नजर आई।

दरअसल, सावन लगने के बाद कई लोग मांसाहार से परहेज करते हैं, जिसके चलते लोगों ने पहले ही जमकर खरीदारी की। आमतौर पर 1 किलो मटन या मुर्गा लेने वाले ग्राहक इस बार 2 से 3 किलो तक खरीदते हुए नजर आए। लोगों ने सावन से पहले अपनी “कसर पूरी” करने के लिए भरपूर मात्रा में मटन और देसी मुर्गा खरीदा।

देसी मुर्गे की अधिक आपूर्ति और दुकानदारों के बीच आपसी प्रतिस्पर्धा के चलते दामों में भी गिरावट देखने को मिली। जहां सामान्य दिनों में देसी मुर्गा ₹500 से ₹600 प्रति किलो तक बिकता है, वहीं बुधवार बाजार में यह ₹350 से ₹400 प्रति किलो के भाव से बेचा गया। कम दाम का फायदा उठाते हुए मटन और मछली खाने वाले ग्राहकों ने अच्छी-खासी खरीदारी की।

बाजार में दिनभर रौनक बनी रही और दुकानदारों ने भी अच्छी बिक्री होने की बात कही। सावन से पहले का यह नजारा हर साल देखने को मिलता है, जब लोग धार्मिक मान्यताओं के चलते मांसाहार से पहले भरपूर खरीदारी करते हैं।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News