Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

आमला के वार्ड 10 में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों का कहर: कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुँचा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने की धांधली की शिकायत ।

By
On:

खबरवाणी

आमला के वार्ड 10 में स्मार्ट मीटर से बढ़े बिजली बिलों का कहर: कलेक्टर की जनसुनवाई में पहुँचा गुस्सा, उपभोक्ताओं ने की धांधली की शिकायत ।

 

आमला:

नगर के वार्ड नंबर 10 (सरदार वल्लभ भाई पटेल वार्ड) के रहवासी स्मार्ट मीटर लगने के बाद अचानक आए भारी-भरकम बिजली बिलों से परेशान हैं। इस समस्या को लेकर वार्ड के दर्जनों महिलाओं और पुरुषों ने सोमवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुँचकर कलेक्टर के सामने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि उनके घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद से पिछले दो महीनों में बिजली बिल सामान्य खपत के मुकाबले 2 से 3 गुना तक बढ़ गए हैं। उपभोक्ताओं ने बताया कि पहले उनका बिजली बिल आमतौर पर 400 से 500 रुपये के बीच आता था, जो अब बढ़कर सीधे 2500 से 3500 रुपये तक पहुँच गया है, जबकि बिजली की खपत में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है।

वार्डवासियों ने मीटर रीडिंग और बिलिंग प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए इसमें पारदर्शिता न होने का गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मोबाइल ऐप पर दिखाई जाने वाली यूनिट और हाथ में मिलने वाले बिल में भारी अंतर देखने को मिल रहा है। इस अनियंत्रित और अत्यधिक मूल्य वृद्धि के कारण गरीब परिवारों और बुजुर्गों का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है, जिस पर तुरंत रोक लगाने की मांग की गई है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News