Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बुरहानपुर नगर निगम एवं शाहपुर नगर परिषद में मनोनीत एल्डरमैनों का अर्चना चिटनिस ने किया स्वागत, जनसेवा के नए दायित्व पर दी शुभकामनाएँ

By
On:

खबरवाणी

बुरहानपुर नगर निगम एवं शाहपुर नगर परिषद में मनोनीत एल्डरमैनों का अर्चना चिटनिस ने किया स्वागत, जनसेवा के नए दायित्व पर दी शुभकामनाएँ

बुरहानपुर। नगर निगम बुरहानपुर एवं नगर परिषद शाहपुर में एल्डरमैन के रूप में मनोनीत जनप्रतिनिधियों का विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी मनोनीत एल्डरमैन अपने अनुभव, कार्यकुशलता और जनसेवा के संकल्प के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए अपने नगर के विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.मनोज माने, महामंत्री ईश्वर चौहान, भाजपा उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, मुकेश शाह, पार्षद धनराज महाजन, संभाजीराव सगरे, आशीष शुक्ला, श्रीमती पदमा गणेश वारुडे, हेमेंद्र महाजन, एजाज अशरफी, अशोक महाजन, मनोज फुलवानी, गौरव शिवहरे, ताजू शेख, विजय दौड़ें, गोपाल चौधरी, विनोद चौधरी, पवन बडोले, शोक निकम, चिंटू राठौड़, रवि काकड़े, अक्षय मोरे, दीपक महाजन, आकाश राखुंडे, गगन कुलकर्णी, बंटी मार्शल एवं उमेश सहित पार्टी पदाधिकारी व जनप्रतिनिधिगण मौजूद रहें।

नगर निगम बुरहानपुर में एल्डरमैन के रूप में बलराज नावानी, चिंतामन महाजन, विजय शेवाडे, विपुल कानूनगो, रुद्रेश्वर एंडोले, शिवकुमार पासी, हीरालाल बड़गुर्जर एवं श्रीमती उमा कपूर के मनोनयन पर विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शुभकामनाओं के साथ सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि यह दायित्व केवल एक पद नहीं, बल्कि नगरवासियों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने और विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है। सभी एल्डरमैन संगठन की विचारधारा, जनसेवा की भावना और समर्पण के साथ नगर निगम की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इसी प्रकार नगर परिषद शाहपुर में एल्डरमैन के रूप में रमेश चोपडे, राजाराम आटोलकर, प्रकाश भोई एवं रवि जैन के मनोनयन पर भी विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस ने उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि अनुभवी एवं समर्पित कार्यकर्ताओं को मिली यह जिम्मेदारी शाहपुर नगर के विकास को नई दिशा देगी तथा जनहित से जुड़े कार्यों को और अधिक गति मिलेगी।

श्रीमती अर्चना चिटनिस ने कहा कि प्रादेशिक नेतृत्व ने आप सभी मनोनीत एल्डरमैनों पर जो विश्वास व्यक्त किया है, या आपके वर्षों के सामाजिक कार्य, संगठन के प्रति निष्ठा और जनसेवा के समर्पण का सम्मान है। उन्हें विश्वास है कि सभी एल्डरमैन नगर विकास, स्वच्छता, आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनसमस्याओं के समाधान तथा आमजन की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी मनोनीत एल्डरमैनों के सफल, यशस्वी एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल की मंगलकामनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उनका समर्पण और सक्रिय सहभागिता बुरहानपुर नगर निगम एवं शाहपुर नगर परिषद के विकास को नई ऊर्जा प्रदान करेगी तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण योगदान सिद्ध होगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News