Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व 

By
On:

खबरवाणी

गायत्री परिवार ने धूमधाम से मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व 

मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार के निर्देशानुसार गुरु पूर्णिमा पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर नगर के गायत्री शक्ति पीठ में सुबह 9 बजे से 5 कुंडी गायत्री महायज्ञ सम्पन्न हुआ। जिसमें सैकड़ों भाई बहनों ने राष्ट्र की सुख शांति समृद्धि हेतु गायत्री मंत्र से आहुतियां समर्पित की। इस महायज्ञ में पुंसवन, विद्यारंभ एवं गुरुदीक्षा संस्कार भी निःशुल्क सम्पन्न कराए गए, यज्ञ की पूर्णाहुति में एक पेड़ गुरु के नाम लगाकर उसे पाल पोष कर बड़ा करने का संकल्प भी लिया ।पूर्णाहुति के पश्चात उपस्थित सभी परिजनों हेतु सामूहिक भोजन भंडारे की व्यवस्था की गई। जिसके बाद गायत्री शक्ति पीठ से पौधों का वितरण किया गयाl गायत्री परिवार की ब्रह्मवादिनी बहनों ने नगर के तीन स्कूलों में जाकर विद्यारंभ संस्कार भी सम्पन्न करवाए। गायत्री परिवार के मीडिया प्रभारी एव तहसील समन्वयक नारायण देशमुख ने बताया कि गायत्री परिवार के द्वारा मुलताई तहसील के सभी प्रज्ञा पीठों,प्रज्ञा पीठ सांडिया करजगांव, परमंडल,पारडसिंगा,

खेड़ी कोर्ट,नंदबोही,टेमझिरा, माथनी,एवं नव चेतना केंद्रों,सोनोरा, खड़आमला, महतपुर, निमनवाडा,साईंखेड़ा सहित सभी नवचेतना केंद्रों पर भी गायत्री परिवार के भाई बहनों ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर एक कुंडीय गायत्री महायज्ञ सम्पन्न किया एवं पुंसवन विद्यारंभ संस्कार ,एवं गुरू दीक्षा संस्कार निःशुल्क सम्पन्न कराए गए।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News