खबरवाणी
10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार
मुलताई। थाना क्षेत्र के ग्राम में एक 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश खरपूसे एवं एसडीओपी मुलताई एसके सिंह के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक विकास पटेल के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।टीआई विकास पटेल ने बताया बीते 27 जुलाई 2026 को फरियादिया ने थाना मुलताई में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 10 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ पड़ोस में रहने वाले आरोपी रूपेश पिता गोलू घोरपड़े ने द्वारा दुष्कर्म किया।
फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा आरोपी रूपेश के खिलाफ धारा 65(2) BNS एवं 5 एम /6 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर विवेचना में लिया गया। मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी गई।पुलिस टीम के सतत प्रयासों एवं सटीक मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी रूपेश पिता गोलू घोरपड़े (उम्र 18 वर्ष 04 माह को उसके गांव के एक खेत से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल, उपनिरीक्षक आम्रपाली डाहट
प्रधान आरक्षक सुनील पंद्राम,
आरक्षक अभिषेक वाडिवा,
सैनिक विजय रघुवंशी की सराहनीय भूमिका रही।





