Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

श्रावण माह में कल से श्रीराम मंदिर चिंचाला में सवा लाख पार्थिंव शिवलिंग का होगा निर्माण

By
On:

खबरवाणी

श्रावण माह में कल से श्रीराम मंदिर चिंचाला में सवा लाख पार्थिंव शिवलिंग का होगा निर्माण

बुरहानपुर। करीब 130 वर्ष पुराने उपनगर स्थित श्रीराम मंदिर में पिछले 8 वर्षो से लगातार पवित्र श्रावण माह में भगवान भोलेनाथ की आराधना करते हुए पार्थिव शिवलिंग का निर्माण पुरे भक्ति भाव के साथ किया जा रहा हैं। उसी के तहत इस वर्ष भी 30 जूलाई से प्रारंभ हो रहे श्रावण मास के पहले दिन से ही सवा लाख पार्थिव शिवलिंग के निर्माण का कार्य प्रारंभ होने जा रहा हैं। इस संबंधी में मंगलवार को लालबाग श्रीराम मंदिर चिंचाला प्रांगण में श्रीराम मंदिर संस्थान की ओर से पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष अमर यादव, सचिव गणेश दुनगे, कोषाध्यक्ष अजय वर्मा, निगम अध्यक्ष अनीता अमर यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 जुलाई से सावन के एक महीने तक रोजाना पार्थिव शिवलिंग का निर्माण किया जाएगा। समिति द्वारा पिछले 8 वर्षों से सावन महीने में पार्थिव शिवलिंग का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसको लेकर भक्तों में भी काफी उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा हंै। पार्थिव शिवलिंग निर्माण को लेकर मंदिर में तैयारियां शुरू हो गई हंै।

समिति के सचिव समिति गणेश दुनगे ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग के निर्माण के साथ ही साथ इस पवित्र माह में18 अगस्त से 24 अगस्त तक दोपहर 2 बजे से 5 तक कथा वाचक आदरणीय ममता दीदी के मुखारबिंद से श्रीराम कथा का रसपान करवाया जाएगा। इसी दौरान 20 अगस्त को आर्ट ऑफ लिविंग के द्वारा रात्रि 9 बजे गान, ग्यान और ध्यान का महात्संग का आयोजन किया जाएगा, 25 अगस्त को बनाए गए सवा लाख पार्थिंव शिवलिंग का विधी विधान के साथ पूजन कर विसर्जन चल समारोह निकालते हुए पवित्र मां ताप्ती में विसर्जन होगा। साथ ही 26 अगस्त को सुबह 11 बजे से सुंदरकांड के पाठ के साथ महाप्रसादी का वितरण किया जागएा। प्रेसवार्ता में मंदिर पूजारी राजेन्द्र प्रसाद मिश्रा, लालचंद साहू, चंपालाल यादव, बंशीलाल गुप्ता, रूप चंद वाधवानी, उषा मिश्रा, लक्ष्मी श्रीवास, संपतबाई वर्मा, संताष बैडवाले सहित समिति के पदाधिकारी मौजूद रहे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News