Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

झूठी शिकायत मामले में ग्रामवासियों ने एफआईआर की मांग उठाई

By
On:

खबरवाणी

झूठी शिकायत मामले में ग्रामवासियों ने एफआईआर की मांग उठाई

भीमपुर/बैतूल। ग्राम पंचायत डोडाजाम में तत्कालीन ग्राम कोटवार द्वारा सरपंच नेहरूलाल जामोद के विरुद्ध प्रस्तुत शिकायत की जांच पुलिस द्वारा गांव पहुंचकर की गई। जांच के दौरान पुलिस ने सैकड़ों ग्रामीणों की उपस्थिति में संबंधित पक्षों के कथन लिए तथा उपलब्ध तथ्यों एवं साक्ष्यों का सूक्ष्म परीक्षण किया।

सरपंच नेहरूलाल जामोद एवं ग्रामीणों का दावा है कि पुलिस जांच में ग्राम कोटवार द्वारा लगाए गए आरोपों की पुष्टि नहीं हुई तथा शिकायत पूरी तरह निराधार पाई गई। ग्रामीणों का कहना है कि झूठे आरोपों के कारण सरपंच की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है और पूरे गांव में अनावश्यक विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई।

ग्रामीणों एवं सरपंच ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि यदि जांच के आधिकारिक निष्कर्षों में शिकायत असत्य एवं झूठी पाई गई है, तो संबंधित शिकायतकर्ता के विरुद्ध प्रचलित कानून के अनुसार झूठी शिकायत करने एवं मिथ्या आरोप लगाने के संबंध में एफआईआर दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाए।

इस संबंध में ग्रामीणों ने निष्पक्ष जांच के लिए पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कानून के समक्ष सभी समान हैं और झूठी शिकायत करने वालों के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्रवाई होना आवश्यक है, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति किसी निर्दोष को झूठे आरोपों में फंसाने का प्रयास न करे।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News