खबरवाणी
छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग एवं राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन
मुलताई। दिल्ली में छात्रों के आंदोलन के दौरान हुए पुलिस बल हमले एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में गुरुवार को कांग्रेसियों द्वारा राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। नगर कांग्रेस कमेटी के वेनर तले वरिष्ठ कांग्रेसी संजय यादव, कमल सोनी,कल्लू सिंह ठाकुर,किशोर सिंह परिहार, सुमित शिवहरे, नितेश साहू, आशीष सोनी,तकी उल हसन, आशीष सोनी, आशीष जैन, रितेश शर्मा, टीनू मिश्रा सहित कांग्रेसियों द्वारा सौपे ज्ञापन में बताया दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज, आंसू गैस और बल प्रयोग किए जाने से अनेक छात्र घायल हुए। इन घटनाओं ने पूरे देश के युवाओं में भय, आक्रोश और असंतोष का वातावरण उत्पन्न किया है।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज़ उठाई। इस दौरान उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया, जिसकी हम कड़ी निंदा करते हैं।ज्ञापन में बताया शिक्षा व्यवस्था में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं के कारण देश के करोड़ों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है। ऐसी स्थिति में नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल अपने पद से इस्तीफा देना चाहिए तथा पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने की मांग की है, वहीं दिल्ली में छात्रों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष न्यायिक जांच कराई जाए। घायल छात्रों को उचित उपचार एवं मुआवजा
प्रदान करने,छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित सभी लोकतांत्रिक प्रदर्शनकारियों के विरुद्ध की गई दमनात्मक कार्रवाई वापस लेने की मांग की है।





