Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

दिल्ली जंतर-मंतर की घटना पर आमला में गरमाई सियासत: युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ फूंका पुतला, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

By
On:

खबरवाणी

दिल्ली जंतर-मंतर की घटना पर आमला में गरमाई सियासत: युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ फूंका पुतला, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी।

दिल्ली के जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ कथित अत्याचार और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के विरोध में आमला युवा कांग्रेस ने बुधवार को जोरदार आक्रोश प्रदर्शन किया. नगर के प्रमुख मार्गों से रैली निकालते हुए कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नितिन गाडरे के नेतृत्व में पुतला दहन कर कड़ा विरोध दर्ज कराया।

​’लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन बर्दाश्त नहीं ।

​प्रदर्शन के दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने दो टूक कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना हर नागरिक का संवैधानिक अधिकार है, और इस अधिकार का दमन किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा.
​युवा कांग्रेस नेता नितिन गाडरे ने आरोप लगाया कि जंतर-मंतर पर आंदोलनकारियों के साथ किया गया व्यवहार लोकतंत्र की भावना के विपरीत है. सरकार जनता की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवा कांग्रेस अन्याय और दमन के खिलाफ हर मोर्चे पर संघर्ष जारी रखेगी. यदि ऐसी घटनाएं नहीं रुकीं, तो इस आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा.
​प्रमुख नेताओं की मौजूदगी और गूंजे नारे
​प्रमुख भागीदारी: प्रदर्शन में युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुडे, ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, विभिन्न मंडलों के अध्यक्ष, कार्यकर्ता और युवा शामिल हुए.
​गुंजायमान नारे: कार्यकर्ताओं ने “लोकतंत्र बचाओ”, “अत्याचार बंद करो”, “युवा शक्ति जिंदाबाद” और “युवक कांग्रेस जिंदाबाद” के नारों से पूरे क्षेत्र को गूंजायमान कर दिया.
​प्रशासनिक मुस्तैदी: पुतला दहन के दौरान पुलिस प्रशासन एहतियात के तौर पर मौके पर मौजूद रहा और पूरी स्थिति पर नजर बनाए रखी.
​कार्यक्रम के अंत में युवा कांग्रेस ने एकजूटता का संदेश देते हुए जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News