खबरवाणी
बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता
बैतूल। स्थानीय विद्यालय में आयोजित बैंकिंग जागरूकता कार्यक्रम में शिक्षकों, शिक्षिकाओं एवं बैंक अधिकारियों ने सहभागिता कर वित्तीय साक्षरता, डिजिटल बैंकिंग और सुरक्षित लेन-देन के महत्व पर चर्चा की।
कार्यक्रम में शिक्षक देवेंद्र ठाकुर, संदीप कौशिक, अजय शुक्ला, सरिता मिश्रा, रमेश जोगी, पुरुषोत्तम शुक्ला सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। इस अवसर पर बैंक अधिकारी नीरज सोनी एवं रंजय कुमार सिंह ने उपस्थितजनों को बैंकिंग सेवाओं, ऑनलाइन भुगतान, साइबर सुरक्षा तथा बचत की आदतों के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बैंकिंग से जुड़े विभिन्न विषयों पर सवाल भी पूछे, जिनका अधिकारियों ने विस्तार से उत्तर दिया। आयोजन का उद्देश्य आमजन एवं विद्यार्थियों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाना रहा।






