Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल भवन निर्माण की जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई जनआंदोलन मंच के अनिल सोनी ने मुख्यसचिव को सम्बोधित ज्ञापन सौपा

By
On:

खबरवाणी

निर्माणाधीन सीएम राइस स्कूल भवन निर्माण की जांच कर दोषियों पर हो कार्रवाई
जनआंदोलन मंच के अनिल सोनी ने मुख्यसचिव को सम्बोधित ज्ञापन सौपा

मुलताई। नगर में निर्माणाधीन सीएम राईस स्कूल के निर्माण में तकनीकी रूप से हो रही खामियों की जांच कराकर दोषी अधिकारियो एवं निर्माण एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर जनआंदोलन मंच के अनिल सोनी ने मुख्य सचिव अनुराग जैन एवं कलेक्टर को सम्बोधित शिकायत मंगलवार की जनसुनवाई में सौपी है।अनिल सोनी द्वारा की गई शिकायत में बताया करोडो रूपये की लागत से मुलताई में सीएम राइज स्कूल का निर्माण जारी है,इस भवन का ड्राइंग एवं डिजाईनिंग कार्य इप्को विभाग द्वारा नियुक्त आर्किटेक्ट द्वारा किया गया है,ब्राईको स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आफिस में बैठे बैठे गुड फार कंस्ट्रक्शन के रूप में अनुमोदित किया गया है जो कि बडा ही फर्जी किया गया है। निर्माण कार्य का क्रियान्वयन विभाग व संविदाकार द्वारा किया जा रहा है जिस में इन्होने इसमें कोई जवाबदारी नही निभाई गई।
निरिक्षण के दौरान सड़क पर ढलान का गलत बनाया गया है जिसके कारण वर्षा जल का निकास बाधित होकर जल भराव हो रहा है। भवन में कारीडोर के कुछ स्थानो पर प्रकाश व्यवस्था अप्राप्त होने से दिन में भी अंधकार जैसी स्थिति हो रही है।
जल भराव के कारण सड़क की गुणवत्ता उपयोगिता प्रभावित हो रही है जिससे करोड़ो रूपयो का भ्रष्टाचार हो रहा है।उक्त बिन्दूओ में ड्राइंग एवं डिजाईनिंग की जिम्मेदारी इपको विभाग एवं नियुक्त आरके ट्रेक,ड्राइंग अनुमोदन की जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा विभाग निर्माण कार्य की जिम्मेदारी क्रियान्वयन विभाग पी आईयू एवं सविंदाकार गुणवता नियत्रण एवं निगरानी पीआईयू एवं सभी निरिक्षण दल के
अधिकारी शामिल है।शिकायत में घटिया निर्माण के जिम्मेदार विभाग प्रमुख, पर कार्रवाई करने की मांग की है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News