Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नीट पेपर लीक के विरोध में सारनी में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन,

By
On:

खबरवाणी

नीट पेपर लीक के विरोध में सारनी में महिलाओं का उग्र प्रदर्शन,

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भूका पुतला

 

 

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारणी। नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर पूरे देश में व्याप्त आक्रोश अब सारणी में भी खुलकर सामने आया। एससी मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता डहरिया के नेतृत्व में जयस्तंभ चौक पर महिलाओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार धरना-प्रदर्शन कर केंद्र सरकार से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नीट परीक्षा में हुए पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और इस घटना से आहत होकर कई छात्रों ने आत्महत्या जैसे कदम उठाए, जो बेहद दुखद है।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार एवं शिक्षा मंत्री द्वारा इस गंभीर मुद्दे पर संवेदनशीलता नहीं दिखाई गई और न ही प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति या आर्थिक सहायता की घोषणा की गई, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है। महिलाओं ने हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

धरना-प्रदर्शन के पश्चात कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया। इस दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब नगर पालिका परिषद सारणी के अग्निशमन वाहन द्वारा प्रदर्शनकारियों पर गटर का पानी डाला गया। इस घटना से आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने तुरंत सारणी थाने पहुंचकर घेराव किया और फायर वाहन कर्मियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई।

इस प्रदर्शन में संगीता डहरिया के साथ माया वर्मा, वर्षा पवार, अनीता बेलवंशी, लक्ष्मी गोहे, रेखा भलावी, नथुनिया वर्मा, शोभा दत्ता, सविता मरकाम, ममता साहू, मुमताज शेख सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वहीं नेहरू सिंह राजपूत, मो. इलियास, सि एम बेल,गौतम नागले, पंचू खान, भूषण कांति, विक्की सिंह,सुनील भलावी,गोविंदा सनी एरूल,हेमंत छोटे,प्रकाश मालवीय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी प्रदर्शन को समर्थन दिया।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News