Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

माँ ताप्ती बनो प्रतियोगिता मे बालिकाओ किया मां ताप्ती का वेश धारण, हुई महाआरती 

By
On:

खबरवाणी

मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता मे बालिकाओ किया मां ताप्ती का वेश धारण, हुई महाआरती 

मुलताई। नगर में मां ताप्ती जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर सूर्यपुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा रविवार की शाम मां ताप्ती बमो प्रतियोगिता आयोजित की जिसमे करीब आधा सैकड़ा बालिकाए मां ताप्ती के वेश में नजर आई।गायत्री मंदिर परिसर में मां ताप्ती बनो प्रतियोगिता आयोजित की गई. प्रतियोगिता में विजेता एवं प्रतिभागी बालिकाओ को पुरुस्कार वितरण किया है। वहीं नगर के पीएम श्री कन्या विद्यालय एवं सांदीपनि सीएम राइस स्कूल में निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता एवं ताप्ती तट पर रंगोंली प्रतियोगिता का आयोजन किया, जिसमे कक्षा 6वी से लेकर 12 वी तक के बालक बालिकाओं ने हिस्सा लिया।शाम को ताप्ती बनो प्रतियोगिता के बाद ताप्ती तट पर आरती थाली सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमे बालिकाओं ने अपने अपने घाटों से आरती थाली सजाकर लाई। सभी प्रतियोगिताओ के बाद ताप्ती उदगम सरोवर के घाटों पर महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमे अयोध्या के संत विनयानंद जी महाराज सहित मां तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों ने ताप्ती जन्मोत्सव की पूर्व संध्या पर आरती उतारी।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News