Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

यूसीईईडी में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर भौंरा के आनिक सिरोठिया ने बढ़ाया गौरव

By
On:

खबरवाणी

यूसीईईडी में ऑल इंडिया रैंक 17 हासिल कर भौंरा के आनिक सिरोठिया ने बढ़ाया गौरव

आईआईटी दिल्ली के बैचलर ऑफ डिज़ाइन पाठ्यक्रम के लिए हुआ चयन, नगर में खुशी की लहर

भौंरा। नगर के होनहार छात्र आनिक सिरोठिया ने देश की प्रतिष्ठित यूसीईईडी परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक 17 प्राप्त कर नगर एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन आईआईटी दिल्ली के बैचलर ऑफ डिज़ाइन पाठ्यक्रम में हुआ है। यूसीईईडी देश के प्रमुख आईआईटी संस्थानों में डिज़ाइन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है।

आनिक, मनीष कुमार सिरोठिया एवं मानसी सिरोठिया के पुत्र हैं। उनके पिता मनीष कुमार सिरोठिया शिक्षक हैं। आनिक की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे भौंरा नगर में हर्ष का माहौल है। शिक्षा जगत से जुड़े लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धी परीक्षा में इतनी उत्कृष्ट रैंक प्राप्त करना कठिन परिश्रम, अनुशासन और लगन का परिणाम है। आईआईटी दिल्ली जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश मिलने से क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों को भी उच्च शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।

आनिक की सफलता पर नगर के शिक्षकों, सामाजिक संगठनों, शुभचिंतकों एवं नागरिकों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News