खबरवाणी
जन्मोत्सव कार्यक्रम गौ पूजन कर गौ रक्षा का लिया संकल्प
मुलताई। सूर्यपुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा नगर सहित 125 ग्रामो में मनाए जा रहे साप्ताहिक मां ताप्ती जन्मोत्सव के अंतर्गत गुरूवार को नगर के कामधेनु चौक एवं मेघनाथ मोहल्ला सहित
125 ग्रामो में गौ माता की पूजा कर आरती उतारी इस दौरान ग्रामो में बड़ी संख्या में श्रद्धालू उपस्थित रहे। वहीं नगर में मेघनाथ चौक दुर्गा मंदिर परिसर में गौ माता की पूजा कर आरती उतारी तथा उपस्थित लोगो द्वारा गौमाता की रक्षा का संकल्प लिया।इस दौरान सूर्यपुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास के हेमंत शर्मा, डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर, रितेश विश्वकर्मा सहित सदस्य एवं बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित रही।





