खबरवाणी
लोकेशन,,, भीमपुर रिपोर्टर,,,, प्रदीप यादव किसानों से हो रही जम कर खुलेआम लूट
कुनखेड़ी के यादव कृषि सेवा केन्द्र पर
दूसरे ब्लॉकों में आ कर खाद लेना किसानों की मजबूरी
नाम है सेवा केन्द्र
चल रहा लूट केंद्र
शासकीय दर से दुगनी कीमत मांगी जा रही है कृषि सेवा केंद्रों पर
बड़ी खबर भीमपुर जनपद के
कुनखेड़ी ग्राम से जहां यादव कृषि सेवा केन्द्र सुर्खियों में है
कुछ किसान ई टोकन लेकर यादव कृषि सेवा केन्द्र कुनखेड़ी पहुंचे बड़ी मशक्कत के बाद अपने किराए के वाहन से जिसका किराया ही शाहपुर से कुनखेड़ी तक 6 ,7 हजार होना बताया गया उसके बाद जब सेवा केन्द्र पर खाद की दरकी दुगनी कीमत मांगी गई तो किसान के हाथ पांव फूल गए
ये हाल एक सेवा केन्द्र का नहीं है किसान रूपा तिड़गाम के पति ने बताया की वो शाहपुर से कुनखेड़ी खाद लेने आया है उसे 18 बैग यूरिया और एक बैग फर्टिलाइजर लेना है जिसकी यूरिया का 4797 रुपए और फर्टिलाइजर का 630 रुपए पर यादव कृषि सेवा केन्द्र पर मुझसे दुगनी कीमत मांगी जा रही है जो मेरे पास नहीं है
इसलिए बगैर खाद के ही वापस जाना पड़ेगा
किसानों ने टोकन नीति और दूर दराज दूसरे ब्लॉकों में जाकर खाद लेने का जताया विरोध और शासन को सुचारु रुप से खाद वितरण की रखी बात




