खबरवाणी
घर के पीछे गौवंश वध करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सारणी पुलिस की त्वरित कार्रवाई
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। थाना सारणी पुलिस ने गौवंश के अवैध वध के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी अखिलेश कामडे की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आरोपी सुभाष पिता गल्लू बिंझाडे (48 वर्ष), निवासी पाटाखेड़ा को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से गाय के बछड़े की खाल, जबड़ा और घटना में प्रयुक्त धारदार लोहे की छुरी बरामद की गई।
कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती के नेतृत्व में उप निरीक्षक सुनील गौर, प्रधान आरक्षक हीरालाल एवं आरक्षक मोहित भाटी की टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया है और आगे की कार्रवाई जारी है।




