Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार एवं भविष्य को बर्बाद कर देता है 

By
On:

खबरवाणी 

  • नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य,परिवार एवं भविष्य को बर्बाद कर देता है 

 

मुलताई। मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र जैन के निर्देश पर एसडीओपी एसके सिंह के मार्गदर्शन मे मुलताई पुलिस द्वारा पोद्दार स्कूल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में थाना प्रभारी विकास पटेल ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों एवं इससे होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। थाना प्रभारी ने विद्यार्थियों से कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और भविष्य को बर्बाद कर देता है। उन्होंने छात्रों से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशा छोड़ने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने की शपथ भी दिलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने छात्रों से किसी भी प्रकार की नशे से संबंधित गतिविधि की जानकारी पुलिस को देने और जागरूक नागरिक की भूमिका निभाने की अपील की।इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ, थाना प्रभारी विकास पटेल, आरक्षक अरविंद पटेल, विवेक चौरे सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में नशे के प्रति जागरूकता बढ़ाना और समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता को प्रोत्साहित करना रहा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News