खबरवाणी
125 ग्रामो में हुई मां ताप्ती जल कलश की स्थापना, सात दिवस आयोजित होगे जन्मोत्सव कार्यक्रम
मुलताई। पवित्र नगरी में आषाढ़ शुक्ल सप्तमी को मनाए जाने वाले मां जन्मोत्सव को लेकर सप्त दिवसीय कार्यक्रमो का शुभारम्भ मंगलवार ताप्ती तट स्थित राममंदिर में ताप्ती जल कलश की पूजा कर वितरण के साथ प्रारम्भ हुआ। मंगलवार देर शाम तक करीब 125 ग्रामो में सूर्यपुत्री मां ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास के सदस्यों द्वारा देवालयो में स्थापना की गई।जहां प्रतिदिन मां ताप्ती जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।गौरतलब है सूर्यपुत्री तीर्थ क्षेत्र न्यास श्री क्षेत्र मुलताई द्वारा सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है,मंगलवार दोपहर श्रीराम मंदिर में केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सासंद, दुर्गादास उइके,जन अभियान परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन नागर, विधायक चंद्रशेखर देशमुख,नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार,सभापति,पार्षद,पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनी भार्गव,न्यास के सदस्य,जयेश संघवी सहित अतिथियों द्वारा मां ताप्ती जल कलश की विधि विधान से पूजा अर्चना कर ग्रामो आए सदस्यों को ताप्ती जल कलश वितरित किए गए।वहीं ताप्ती सरोवर के मध्य ध्वज लगाया गया।सदस्यों द्वारा अपने अपने ग्रामो में जल कलश की स्थापना कर आरती की गई।डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर ने बताया बुधवार को 125 ग्रामो में देवालयों, विद्यालय एवं नगर में ताप्ती तट सहित सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।कार्यक्रम में मां ताप्ती के भक्त एवं श्रद्धालू बड़ी संख्या में उपस्थित थे।इस दौरान अतिथियों ने जल संरक्षण पर अपने विचार रखे एवं न्यास के कार्यों की सराहना की।





