खबरवाणी
भाजपा युवा नेता दुर्गेश शर्मा ‘मन की बात’ कार्यक्रम के जिला प्रभारी नियुक्त
*बुरहानपुर।* भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमंत खंडेलवाल जी के निर्देश पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज माने जी ने भाजपा युवा नेता श्री दुर्गेश शर्मा को प्रतिमाह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाले देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पूर्व पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान में श्री शर्मा को जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी। बुरहानपुर जिले में प्रशिक्षण कार्य को प्रदेश कार्यालय से सराहना मिली थी। इसी उत्कृष्ट कार्य को देखते हुए उन्हें “मन की बात” कार्यक्रम की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
श्री शर्मा की नियुक्ति पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों, जिला, मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों ने बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से करेंगे। “मन की बात” कार्यक्रम के माध्यम से जन-जन को जोड़कर संगठन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम का सफल क्रियान्वयन करेंगे।





