Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नारद कुंड रेलवे स्टेशन के पास मां ताप्ती की प्रतिमा स्थापना समारोह 16 से 

By
On:

खबरवाणी

नारद कुंड रेलवे स्टेशन के पास मां ताप्ती की प्रतिमा स्थापना समारोह 16 से 

मुलताई। पवित्र नगरी में रेलवे स्टेशन के पास स्थित नारद कुंड के समीप स्थित मंदिर में माँ तापी की नवीन दिव्य प्रतिमा स्थापना का त्रिदिवसीय प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव 16 जुलाई से 18 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा।मां ताप्ती मंदिर के परम्परागत पुजारी सौरभ जोशी ने बताया यह आयोजन माता तापी नवरात्रि उत्सव के पावन अवसर पर संपन्न होगा।प्राण प्रतिष्ठा समारोह का शुभारम्भ 16 जुलाई, प्रातः 9:00 बजे भव्य शोभायात्रा के साथ होगा। शोभायात्रा ताप्ती तट से नगर भ्रमण करते हुए नारद कुंड पहुँचेगी। जहां 17 जुलाई वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन, पाठ, हवन एवं मूर्ति शयन का दिव्य आयोजन होगा, वहीं 18 जुलाई प्रातः सहस्त्रधारा अभिषेक, वैदिक विधि से प्राण-प्रतिष्ठा तथा महाआरती का भव्य आयोजन पंडित सौरभ दत्तात्रेय जोशी मुलतापी वाले के सानिध्य में संम्पन्न होगा। आयोजको ने 16 जुलाई की भव्य शोभायात्रा एवं तीनों दिवस के सभी धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अनुरोध किया है।
For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News