खबरवाणी
गायत्री परिवार उपजोन समन्वय समिति की बैठक में ली लक्ष्य पूर्ति रिपोर्ट
मुलताई। अखिल विश्व गायत्री परिवार की उप जोन समन्वय समिति की बैठक रविवार को गायत्री शक्ति पीठ मुलताई में हुई। बैठक में जोन समन्वय समिति के सह समन्वयक रामचंद्र गायकवाड़ ,जोन समन्वय समिति के शिक्षण प्रशिक्षण शिविर प्रांतीय के दिनेश देशमुख , उपजोन समन्वयक मानसिंह चौधरी, जिला समन्वय समिति के संरक्षक डॉ कैलाश वर्मा की उपस्थिति में बैतूल,
पांढुरना ,बालाघाट,छिंदवाड़ा,
सिवनी से पधारे गायत्री परिवार के जिला समन्वयक गणों सहित उप जोन समन्वय समिति के एवं जिला, समन्वय समिति ,एव सह समन्वयकों उपस्थित रहे।जिसमें उपजोंन समन्वयक मानसिंह चौधरी ने गोष्ठी का मूल उद्देश्य बताया एवं शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित कार्यों के लक्ष्य पूर्ति की त्रेमासिक जानकारी ली। प्रत्येक जिला समन्वयको के द्वारा अपने अपने जिले की त्रैमासिक रिपोर्ट प्रस्तुत की ।जोन सह समन्वयक शिक्षण प्रशिक्षण प्रांतीय, दिनेश देशमुख ने संगठन को मजबूत करने एवं कार्यकर्ताओं को तैयार करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने विशेष मार्गदर्शन दिया ।जोन सह समन्वयक एवं गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक रामचन्द्र गायकवाड़ ने कैसे हो हमारे कार्यकर्ता,एवं कैसे हो हमारे प्रज्ञा संस्थान विषय पर शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित बिंदुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को पूर्ण समर्पण भाव से नियमित गुरु कार्य हेतु दो घंटे का समयदान अनिवार्य रूप से देने एवं प्रज्ञा संस्थानों को मिनी शांतिकुंज के रूप में कार्य करते हुए क्षेत्र में मिशन की गतिविधियों को विस्तार देने की बात कहीं।कार्यक्रम समापन के पूर्व उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा जिला स्तर पर एवं तहसील स्तर पर गोष्ठी लेकर जन्म शताब्दी वर्ष के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा करने हेतु कार्य करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम के सफलता हेतु मुलताई शक्ति पीठ से जुड़े सक्रिय कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।





