Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

ग्राम सोमलापुर में संपर्क समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर में 8 ग्रामीणों को दिए 5 रुपए में नवीन घरेलू संयोजन।

By
On:

खबरवाणी

ग्राम सोमलापुर में संपर्क समाधान अभियान के अंतर्गत शिविर में 8 ग्रामीणों को दिए 5 रुपए में नवीन घरेलू संयोजन।

आमला। संपर्क अभियान के अंतर्गत शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को ग्राम सोमलापुर में विद्युत समस्या निराकरण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सहायक प्रबंधक श्री सृजन दीप बरेले सहित पंचायत कर्मचारी और विद्युत विभाग के कार्यालयीन एवं लाइन स्टाफ उपस्थित रहे।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याएं रखीं, जिनका मौके पर ही संतोषजनक निराकरण किया गया। शिविर के दौरान नवीन विद्युत संयोजन के 08 आवेदन, नाम परिवर्तन के 05 आवेदन, बिजली लाइन एवं सर्विस लाइन सुधार के 44 आवेदन तथा बंद मीटर बदलने के 4 आवेदन प्राप्त हुए। इस प्रकार कुल 61 आवेदनों पर आवश्यक कार्रवाई की गई।
शिविर के दौरान श्री राजकुमार रामचरण पाल, श्री अजय प्रभु बिहार, श्री कैलाश डिम्मर परते सहित 08 ग्रामीणों को मात्र ₹5 शुल्क पर नवीन विद्युत संयोजन प्रदान किए गए। ग्रामीणों ने विभाग द्वारा आयोजित इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनहित में उपयोगी बताया।
विद्युत विभाग ने बताया कि संपर्क अभियान के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत सेवाओं से संबंधित समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिल रही है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News