खबरवाणी
मां ताप्ती की पूजा अर्चना कर रवाना हुआ जन्मोत्सव प्रचार रथ
मुलताई। सूर्यपुत्री माँ ताप्ती तीर्थ क्षेत्र न्यास द्वारा मां ताप्ती जन्मोत्सव पर साप्ताहिक कार्यक्रमो का आयोजन किया ह
जा रहा है,जन्मोत्सव कार्यक्रम के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए शुक्रवार की सुबह मां ताप्ती की पूजा अर्चना कर प्रसार प्रचार रथ रवाना किया गया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष नीतू परमार, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेमंत शर्मा, न्यास प्रमुख राजेंद्र सिंह ठाकुर,जयश संघवी, गुड्डू पवार सहित न्यास के सदस्य उपस्थित थे।इस दौरान मां ताप्ती मंदिर के पुजारी द्वारा वैदिक विधि विधान से रथ की पूजा कर रथा रवाना कराया, उक्त रथ शुक्रवार को बैतूल रोड स्थित क्षेत्र
के ग्रामो के प्रचार प्रसार करते हुए ग्राम साईखेड़ा की ओर रवाना हुआ। ग्रामो में ग्रामीणों द्वारा रथ की पूजा की। रथ द्वारा 13 जुलाई तक क्षेत्र के ग्रामो में मां ताप्ती जन्मोत्सव के कार्यक्रमों का प्रचार प्रसार किया जाएगा। जिसका समापन 13 जुलाई की शाम ग्राम जौलखेड़ा में होगा।गौरतलब है की इस वर्ष 20 जुलाई को मां ताप्ती जन्मोत्सव मनाया जाना है। बताया जाता है इस वर्ष जन्मोत्सव को अधिक भव्य और आकर्षक बनाने के लिए पहली बार ताप्ती जन्मोत्सव के अवसर पर 15 दिवसीय मेला, मीना बाजार और आधुनिक झूलों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए नगर पालिका परिषद से सत्यनारायण मंदिर ट्रस्ट परिसर में आयोजन की अनुमति मांगी है।





