Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

बाजार से लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले 2 पकड़ाए,1.38 लाख के मोबाइल बरामद

By
Last updated:

खबरवाणी

बाजार से लोगों के मोबाइल चोरी करने वाले 2 पकड़ाए,1.38 लाख के मोबाइल बरामद

मुलताई। नगर में बैतूलरोड मंगलवार बाजार से 2 लोगो के मोबाइल चोरी करने वाले 2 लोगो पकड़कर उनके पास से चोरी किए 2 मोबाइल बरामद किए है। टीआई विकास पटेल ने बताया

बीते दो दिन पहले मंगलवार 7 जुलाई को फरियादी योगेश साहू उम्र 44 वर्ष, निवासी बंगाली कालोनी, मुलताई ने अरिहंत लान के संचालक राजू जैन के साथ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि शाम करीब 4:30 बजे जब वे मंगलवारा बाजार में सब्जी (आलू) खरीद रहे थे, तभी कुछ अज्ञात लड़कों ने जबरदस्ती पास आकर उनकी शर्ट की जेब से उनका रेडमी 5G मोबाइल कीमत 18 हजार रुपए और राजू जैन का सैमसंग अल्ट्रा S-24 मोबाइल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए का झपट लिया और भीड़ का फायदा उठाकर भाग गए।

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस द्वारा धारा 304(2), 3(5) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज खंगाले गए और तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली गई। घेराबंदी कर पुलिस ने मंगलवारा बाजार से दो संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ करने पर मोबाइल चोरी कफना स्वीकार किया। पुलिस द्वारा

आरोपी प्रमोद पिता मुकेश राजपूत जाति पारधी, उम्र 24 साल, निवासी ग्राम मसखापर, थाना काटोल एवं एक अपचारी बालक को गिरफ्तार कर उनके पास से एक रेडमी 5G मोबाइल 18 हजार रुपए एवं एक सैमसंग अल्ट्रा S-24 मोबाइल कीमत 1 लाख 20 हजार रुपए का कुल 1लाख 38 हजार रुपए के मोबाइल विधिवत जप्त कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक विकास पटेल, सउनि श्रीराम मांडवी, प्र.आर. सोनू ठाकुर, आर. अरविंद पटेल, आर. विवेक चौरे, आर. प्रिंस, आर. सोवाराम और आर. नरेन्द्र कुशवाह की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News