Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

8 जुलाई को इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

By
On:

खबरवाणी

8 जुलाई को इंदौर-भोपाल समेत कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

मध्यप्रदेश ब्रेकिंग न्यूज़:- मध्य प्रदेश में सक्रिय मजबूत मानसूनी सिस्टम के कारण 8 जुलाई 2026 को इंदौर, भोपाल और उज्जैन समेत कई जिलों में भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है

मध्य प्रदेश के अलग अलग जिलों में पिछले 2-3 दिनों से लगातार बारिश हो रही है मौसम विभाग की मानें तो अभी बारिश का ये दौर थमने वाला नहीं है 8 जुलाई को भी प्रदेश के कई जिलों में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है इससे गर्मी से तो राहत मिलेगी ही लेकिन सड़क पर पानी जमने या ट्रैफिक जैसी समस्या हो सकती है मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में राज्य के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र (लो प्रेशर एरिया) और मानसूनी ट्रफ पूरी तरह सक्रिय है
इस वेदर सिस्टम के कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी दोनों ही दिशाओं से भारी मात्रा में नमी आ रही है जिससे पूरे प्रदेश में घनघोर बादल छाए हुए हैं और गरज-चमक के साथ मानसूनी गतिविधियां तेज हो गई हैं

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने नीचे बताए गए जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में 8 जुलाई को कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश होने के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News