खबरवाणी
ताप्ती जलमार्ग से हटाया जाए अतिक्रमण, जन सुनवाई में सौपा ज्ञापन
मुलताई। नारद टेकड़ी रेल्वे स्टेशन के पास से ताप्ती सरोवर में आने वाले जलमार्ग पर कुछ लोगो द्वारा अतिक्रमण कर पक्का निर्माण किया जा रहा है। पक्का निर्माण तोड़कर अतिक्रमण हटाने की मांग की लेकर मंगलवार को ताप्ती तट रक्षक समिति के घनश्याम सोनी ने कलेक्टर को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम राजीव कहार को सौपा है। सौपे गए ज्ञापन में बताया नगर में नारद टेकडी रामनगर क्षेत्र में ताप्ती सरोवर की ओर आने वाले खसरा क्रमांक 456 में स्थित शासकीय नाला एवं 574 छोटे तालाब मे विलय होता है,इस नाले पर दोनो तरफ कुछ लोगों द्वारा पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा है, वहीं नाले का प्राकृतिक जल प्रवाह भी बाधित हो रहा है,जिससे ताप्ती सरोवर में जलभराव होने में असुविधा होंगी एवं भविष्य में गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। उक्त भूमि एवं नाले पर किया गया अतिक्रमण शासन के नियम के विरुद्ध है।ज्ञापन में उक्त प्रकरण की शीघ्र जाच कराकर खसरा नंबर 456 मद शासकीय नाले से अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।





