Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नांदेड़ में सांसदों की उच्च स्तरीय रेल बैठक  *खंडवा-बुरहानपुर-नेपानगर क्षेत्र की रेल मांगों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने उठाया* 

By
On:

खबरवाणी

नांदेड़ में सांसदों की उच्च स्तरीय रेल बैठक खंडवा-बुरहानपुर-नेपानगर क्षेत्र की रेल मांगों को सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने उठाया

– खंडवा-अकोला रेल लाइन, यात्री सुविधाओं और अधोसंरचना विकास पर हुई चर्चा

बुरहानपुर। खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील सोमवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ रेल मंडल कार्यालय में आयोजित सांसदों की उच्च स्तरीय बैठक में शामिल हुए। बैठक में साउथ सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर (GM), डीआरएम सहित रेलवे के विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान खंडवा, बुरहानपुर और नेपानगर क्षेत्र से जुड़े रेल विकास एवं यात्री सुविधाओं के विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक के दौरान सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने खंडवा-बुरहानपुर-नेपानगर संसदीय क्षेत्र की रेल संबंधी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाया। साथ ही क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही खंडवा-अकोला नई रेल लाइन परियोजना तथा हाल ही में आमुल्ला–तुकईथड़ ट्रैक पर 135 किलोमीटर प्रति घंटा की सफल स्पीड ट्रायल और सीआरएस निरीक्षण के बाद परियोजना को जल्द गति देने पर भी चर्चा की गई। इस परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने और रेल संपर्क मजबूत होने की उम्मीद है। सांसद पाटील ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी के नेतृत्व में क्षेत्र में रेल अधोसंरचना विकास को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि बैठक में उठाए गए विषयों पर सकारात्मक निर्णय होने से खंडवा, बुरहानपुर और नेपानगर क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी तथा क्षेत्रीय विकास को नई गति प्राप्त होगी।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News