Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भाजपा कार्यालय में मासिक बैठक की गई आयोजित

By
On:

खबरवाणी

भाजपा कार्यालय में मासिक बैठक की गई आयोजित

मुलताई।नगर के भाजपा कार्यालय में रविवार सुबह 11 बजे से भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक का आयोजन किया गया l भाजपा मीडिया प्रभारी रामचरण मालवीय ने बताया सोमवार सुबह 11 भारतीय जनता पार्टी मुलताई मंडल की मासिक बैठक का आयोजन किया गया l बैठक की शुरुआत भारत माता, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, पूर्व नपा अध्यक्ष एवं नपा सभापति डॉ जी ए बारस्कर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण के विधानसभा प्रभारी एवं नगर मंडल सह प्रभारी तुलसीराम बारस्कर, नपा सभापति महेंद्र जैन उपस्थित रहे।बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण विधानसभा प्रभारी तुलसीराम बारस्कर ने कहा की सभी कार्यकर्ताओ को डीजिटल प्रशिक्षण लेना आवश्यक है, जिसमे प्रशिक्षण लेकर प्रमाण पत्र प्राप्त करना है l अभी डीजिटल प्रशिक्षण में मुलताई मंडल बेहतर रूप से कार्यकर्ता क़े अथक मेहनत से आगे चल रहा है l आगामी कार्यक्रमों एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय डिजिटल प्रशिक्षण अभियान की प्रगति पर विस्तार से चर्चा कर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से अभियान को अधिक प्रभावी बनाते हुए प्रत्येक बूथ तक डिजिटल प्रशिक्षण एवं डिजिटल प्रमाण-पत्र अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू ने बैठक समापन पर आभार करते हुए कहा की मन की बात में मुलताई मंडल प्रदेश में 12 वे नबर रहा l यह मुलताई नगर मंडल क़े लिये बड़ी उपलब्धि है l उन्होंने पंडित दीनदयाल डिजिटल प्रशिक्षण कार्य में प्रगति लाने की बात कही।बैठक में मुख्य रूप से नगर मंडल महामंत्री राघवेंद्र रघुवंशी, एल्डरमैन निलेश चावरिया, प्रीतम सिसोदिया, राजू चौबे, बिना पंजाबी, सुनीता नागले एंव नगर मंडल मंत्री जया जैन,महिला मोर्चा सुधा परमार, सोनम पहाडे, ज्योति साहू, गौरी सूर्यवंशी, हरि पठाडे, राजू चौहान, श्याम सिंह रघुवंशी,कैलाश पवार, कृष्णा साहू, बुधसिंह राजपूत सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण प्रमुख रूप से उपस्थित रहे l

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News