खबरवाणी
भौंरा में भाजपा की डिजिटल लर्निंग कार्यशाला आयोजित, प्रत्येक बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षण
शाहपुर-। भाजपा के डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से कार्यकर्ता प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत शनिवार को गृह नगर भौंरा मंडल के विजय भवन में सघन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के विभिन्न शक्ति केंद्रों के प्रभारी, संयोजक एवं आईटी प्रभारियों की बैठक भी संपन्न हुई।
कार्यशाला में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रशांत गावंडे ने कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की विस्तृत जानकारी देते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त कर कार्यकर्ता संगठन की योजनाओं, कार्यक्रमों एवं तकनीकी गतिविधियों से अधिक प्रभावी ढंग से जुड़ सकेंगे।
बैठक में निर्णय लिया गया कि मंडल के प्रत्येक बूथ पर 20 कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षित किया जाएगा तथा प्रशिक्षण पूर्ण करने के बाद उनके प्रमाण-पत्र भी डाउनलोड कराए जाएंगे। वक्ताओं ने कहा कि यह अभियान संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।
कार्यक्रम में सरपंच मीरा धुर्वे, सुधीर नायक, जय किशोर मिश्रा, राजू साहू, बबलू राठौर, कन्हैया राठौर, उत्तम वर्मा, मोहित अग्रवाल, सुनील राठौर, एमके सिकदर, दिलीप माधव, राजेंद्र कावड़कर, मेलाराम यादव, अनिता राय, किरण मर्सकोले, रश्मि ललित रंजने, मनीष खंडेलवाल, संतोष मालवीय, पालु जुनेजा, राजेश बरगले, हेमंत मालवीय, कमल ठेकेदार, सतीश पवार, महादेव मर्सकोले, बेनी प्रसाद बमनैले सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा कि डिजिटल प्रशिक्षण से कार्यकर्ता तकनीकी रूप से अधिक सक्षम होंगे, जिससे संगठनात्मक कार्यों में नई गति आएगी और भाजपा की विचारधारा एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।





