खबरवाणी
नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत से हुआ नए सत्र का प्रारंभ।
आयुक्त उच्च शिक्षा विभाग म. प्र. के निर्देशानुसार डॉ. भीमराव अंबेडकर शासकीय महाविद्यालय आमला में सत्र 2026-27 में स्नातक एवं स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष /सेमिस्टर के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ समारोह महाविद्यालय जन भागीदारी समिति अध्यक्ष सुश्री मुक्ता ढोलेकर के मुख्य आतिथ्य, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आमला के चिकित्सा अधिकारी डा मुकेश राव बागदरे, के विशेष आतिथ्य, महाविद्यालय प्राचार्य प्रो गुलबराव डोंगरे की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। दीक्षारंभ कार्यक्रम के उदघाटन सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त प्राध्यापकों ने तिलक एवं पुष्पहारों से नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत किया। डॉ मुकेश राव बागदरे ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य सम्बंधी जानकारी देते हुए कहा कि एक व्यक्ति के स्वास्थ के लिए मस्तिष्क का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है। उन्होंने तनाव को कम करने के उपाय बताए एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। सुश्री मुक्ता ढोलेकर ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का अभिनंदन करते हुए कहा कि महाविद्यालय में उपलब्ध संसाधनों का लाभ लेकर बेहतर पढ़ाई कर सकते है और अपने माता पिता सहित महाविद्यालय का नाम रोशन कर सकते है।वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो मुकेश इवने ने महाविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए नई शिक्षा निति के विषय चयन एवं ऐ बी सी आई डी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। प्रो लोकेश झरबड़े ने महाविद्यालय में उपलब्ध प्रयोगशालाओं की जानकारी प्रदान की। महाविद्यालय प्राचार्य ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि महाविद्यालय विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ साथ अंतर्मुखी प्रतिभाओं को निखारने के लिए एक मंच प्रदान करता है। विद्यार्थियों ने महाविद्यालय में उपलब्ध समस्त संसाधनों का उपयोग करना चाहिए। ई प्रवेश नोडल अधिकारी प्रो जगदीश उईके ने आभार व्यक्त किया एवं डॉ राजेंद्र गिरि गोस्वामी ने कार्यक्रम का संचालन किया। इस अवसर पर डॉ जगदीश पटैया,डॉ पंचम सिंह कवड़े,प्रो राजा अतुलकर,डॉ सुनीता सोलंकी, डॉ माधुरी धोटे ,प्रो निधि द्विवेदी,,डॉ उमेश डोंगरे,डॉ संजय भटकर, डॉ कल्पना बारस्कर, प्रो अनीता मानकर, प्रो देविका देशमुख, प्रो आशीष सोनी, प्रो सतीश भूमरकर, श्रीमती शीला दवंडे , श्रीमती पूजा दवंडे , श्री दीपक कारले, सहित महाविद्यालय का समस्त स्टॉफ एवं बहुसंख्य विद्यार्थी उपस्थित रहे।




