-
खबरवाणी
रेलवे स्टेशन पर अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष का भव्य स्वागत
बुरहानपुर। अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष के बुरहानपुर आगमन पर रेलवे स्टेशन परिसर में संगठन पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्वागत समारोह में पुष्पहार अर्पित कर अतिथि का अभिनंदन किया गया तथा उनके आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त की गई।
उपरोक्त जानकारी देते हुए कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष सिंह दीक्षित ने बताया कि अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के संस्थापक अध्यक्ष श्री निसार अहमद मुंबई से बुरहानपुर पहुंचे, जहां रेलवे स्टेशन पर संगठन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने पुष्पहार पहनाकर उनका सम्मान किया और आगमन के लिए आभार व्यक्त किया।
स्वागत करने वालों में अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अशफाक खान, प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली, फहीम टिहरी, मैडम अंसारी, मैडम खान, सदानंद कापसे, कुरैशी सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने अतिथि का स्वागत करते हुए संगठनात्मक गतिविधियों तथा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों पर चर्चा की।
प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर संतोष दीक्षित ने बताया कि श्री निसार अहमद विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष सैयद शहजाद अली के सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुंबई से पधारे कार्यक्रम में उन्हें प्रमुख अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया इस अवसर पर संगठन के सदस्यों ने उनके अनुभवों और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संगठनों के बीच आपसी समन्वय और संवाद से शिक्षकों के हितों को मजबूती मिलती है। अतिथि के आगमन को संगठन के लिए महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए सभी ने उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
स्वागत समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े पदाधिकारी, शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया तथा आगामी आयोजनों में भी सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का संकल्प लिया गया।





