Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भोजपुरी साहित्य अकादमी की यह प्रस्तुति व आयोजन बहुत सराहनिय है- डा० योगेश पण्ड्रांग्रे

By
On:
खबरवाणी

भोजपुरी साहित्य अकादमी की यह प्रस्तुति व आयोजन बहुत सराहनिय है- डा० योगेश पण्ड्रांग्रे

खबरवाणी न्यूज़ रफीक 

सारनी। भोजपुरी साहित्य अकादमी मध्य प्रदेश शासन के द्वारा दो दिवसीय महेंद्र मिसिर स्मृति समारोह का रंगारंग समापन पाथाखेड़ा के आफिसर्स क्लब मे हुआ। कार्यक्रम भोजपुरी रचनाओं की सांगीतिक प्रस्तुति गोरखपुर से पधारी सुश्री इन्दू गुप्ता जी द्वारा एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई जिसमे पहली प्रस्तुति अंगूरी मे डसले बिया नगीनिया रे हे ननदो पिया के बोलाई द! दूसरी प्रस्तुति पनिया के जहाज से पलटनिया बनी आइहा पिया, ले ले आई है हो पिया सेनुरा बंगाल से एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गयी गोदना गीत केहू गोदवाई का हो गोदनवा ने श्रोताओं ने सराहा! इसके पश्चात बिहार पटना से पधारे हुए अनध सांस्कृतिक संस्था एवं साथी पटना डांस ग्रुप के कलाकार सोनाली सरकार, अंशु कुमारी, प्राची कुमारी, तनु कुमारी, प्रतिभा रानी, विकास कुमार, विवेक कुमार द्वारा सुंदर-सुंदर की गीतो पर आकर्षक झांकी के साथ नृत्य नाटिका की प्रस्तुतिकरण को लोगों ने खुब सराहा! कार्यक्रम के उपरांत भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष सुधाकर पवार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बैतूल जिले के पाथाखेड़ा क्षेत्र में अनेकता में एकता की शक्ति देखी जा सकती है ।पाथाखेड़ा में विभिन्न भाषा , विभिन्न जाति,विभिन्न संस्कृति के लोग निवास करते हैं, परंतु सभी लोगों में एक दूसरे की संस्कृति को आदर एवं सम्मान करने की परंपरा सभी लोगों को पाथाखेड़ा से सीखना चाहिए। आज भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा महेंद्र मिसर स्मृति समारोह के आयोजन में न केवल भोजपुरी समाज अपितु भोजपुरी भाषा के सम्मान में पाथाखेड़ा में निवासरत अन्य समाज के लोग भी यहां उपस्थित है, यही हमारी अनेकता में अनेकता की शक्ति है। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आमला सारणी के विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जी ने कहा कि मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के द्वारा भोजपुरी साहित्य अकादमी के माध्यम से भोजपुरी एकता मंच के सहयोगात्मक भूमिका के साथ आज इस महेंद्र मिसर स्मृति समारोह में आकर मुझे बड़ा आनंद अनुभव हो रहा है ।प्रतिवर्ष यह कार्यक्रम भोजपुरी साहित्य अकादमी द्वारा पाथाखेड़ा क्षेत्र में कराया जाता है । इसमें हमें भारत के विभिन्न उत्तर भारतीय भाषा के अच्छे-अच्छे कलाकारों के द्वारा महेंद्र मिसर जी की स्मृति में रचनाओं का रसास्वादन करने का अवसर मिलता है। साथ ही महेंद्र मिसर जी के गीतों पर सुंदर-सुंदर नृत्य नाटिका देखने का अवसर भी मिलता है ,निश्चित ही भोजपुरी साहित्य अकादमी कि यह प्रस्तुति बहुत सराहनीय है। आगामी समय हम सभी मिलकर यह प्रयास करेंगे की और कितना अच्छा इस कार्यक्रम को बनाने में हम अपनी भूमिका निभा सकते हैं ।भोजपुरी एकता मंच का सहयोग इस कार्यक्रम में अतुलनीय रहता है । इस अवसर पर उपस्थित विशाल मात्रा में भोजपुरी समाज एवं अन्य समाज से पधारे लोग जो एक दूसरे के संस्कृति का सम्मान करते हुए सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेने के लिए उपस्थित हुए हैं, यह केवल मेरी विधानसभा क्षेत्र के पाथाखेड़ा में ही देखने को मिलता है ।भोजपुरी समाज के प्रमुख त्योहार छठी माई के पूजन स्थल सारणी में स्थित छठ घाट का भी नगर पालिका के माध्यम से लगभग एक करोड रुपए की लागत से घाट निर्माण , पेविंग ब्लॉक ,लाइटिंग की सुविधा एवं विभिन्न अन्य सुविधाओं का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है ।

इस कार्यक्रम को घोड़ादोगरी विधायक श्रीमती गंगा ऊईके जी ने संबोधित करते हुए, समस्त भोजपुरी समाज को इस कार्यक्रम की शुभकामनाएं प्रेषित की और आयोजन समिति को बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिकाअध्यक्ष किशोर बरदे द्वारा महेंद्र मिसर स्मृति समारोह के आयोजन ,मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के भोजपुरी साहित्य अकादमी को पाथाखेड़ा क्षेत्र में इतना सुंदर कार्यक्रम आयोजित करने के लिए धन्यवाद व्यापित किया गया।

 

कार्यक्रम भोजपुरी एकता मंच के जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह, भोजपुरी समाज के सभी सदस्य गण और ओमप्रकाश मैथिल अमन सक्सेन, रजनीश कुशवाह कार्यक्रम के मंच संचालक योगेश भारद्वाज की गरिमामय उपस्थिती मे सम्पन्न हुआ!

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News