खबरवाणी
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम हुआ
खबरवाणी न्यूज़ रफीक
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन मंगल भवन सारनी में किया गया। इस अवसर पर सभी ने सामूहिक रूप से योग किया।
मंगल भवन में सुबह 6.30 बजे से योग कार्यक्रम शुरू हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद योगेश बरदे, प्रवीण सोनी, गणेश मस्की, जगदीश पवार समेत जनप्रतिनिधिगण की उपस्थिति में कार्यक्रम हुआ। गायत्री परिवार से जुड़ी योग शिक्षिका कांति गुलबासे ने सभी को योग कराया। योग का महत्व बताया। सभी ने सामूहिक योग किया। अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रधानमंत्री। नरेंद्र मोदी ने पूरी दुनिया में योग को एक नई पहचान दिलाई। इस अवसर पर गोलू राजपूत, रूपेंद्र चौहान, जीपी सिंह, नारायण खातरकर, मुकेश यादव, शांति पाल, राहुल कापसे समेत अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।





