Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ हुई शिव महा पुराण कथा

By
On:

खबरवाणी

भव्य शोभायात्रा के साथ प्रारम्भ हुई शिव महा पुराण कथा

नव निर्मित मंदिर मे होंगी भगवान शिव की प्राण प्रतिष्ठा

मुलताई।पवित्र नगरी के पटेल वार्ड में स्थित नव निर्मित मंदिर में भगवान भोलेनाथ की प्राण प्रतिष्ठा होंगी, जिसके चलते शिव महा पुराण कथा एवं प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन कामता नाथ परिवार एवं श्री विश्‍वेश्‍वर महादेव समिति द्वारा किया गया है। गुरूवार सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ शिव महा पुराण कथा का शुभारम्भ हुआ। समाजसेवी समीर भार्गव एवं हनी भार्गव द्वारा शोभायात्रा पटेलवार्ड स्थित नवनिर्मित मंदिर से निकाली गई, शोभायात्रा में श्रद्धालु हाथो में पीले एवं भगवा ध्वज लेकर शामिल हुए, भक्तिमय गीतों एवं बेंड बाजो की थाप श्रद्धालू नाचते गाते मां ताप्ती सरोवर की परिक्रमा करते हुए बड़े हनुमान मंदिर गली से होते हुए वापस मंदिर स्थल पहुंचे।मंदिर परिसर पंडित दीपक दूबे के मुखार बिंद से प्रतिदिन 24 जून तक दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक शिव महा पुराण कथा सुनाई जाएगी। वहीं 21जून को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी।24 जून को सुबह 7 बजे से प्राण प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति के बाद दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रसादी का आयोजन होगा। आयोजको ने सभी धर्म प्रेमी जनता से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News