खबरवाणी
सिपावा की महिलाओ ने अवैध शराब बिक्री बंद कराने निकाली रैली सौपा ज्ञापन
मुलताई। क्षेत्र के ग्राम सिपावा में बुधवार की सुबह महिलाओं ने अवैध रूप से बिक रही शराब पर प्रतिबंध लगाने तथा चौक चौराहो पर शराब पीने पर रोक लगाने की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली, रैली में ज्यादातर महिलाए गुलाबी साड़ी में नजर आई जो कि स्वसहायता समूह की महिलाए बताई जाति है. महिलाओ ने गांव में शराब बिक्री के विरोध में प्रदर्शन कर अवैध शराब विक्रय पर प्रतिबंध लगाकर गांव को नशामुक्त बनाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर ग्राम पंचायत में सरपंच,सचिव अशोक पवार को ज्ञापन सौपा। रैली के दौरान शराब के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया गया और शराब बिक्री बंद करने तथा गांव को नशामुक्त बनाने के समर्थन में नारे लगाए गए। महिलाओं का कहना है कि गांव में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है, जिससे कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं,शराब के कारण घरेलू विवाद, आर्थिक परेशानियां और सामाजिक समस्याएं बढ़ रही हैं, जिसका सबसे अधिक असर महिलाओं और बच्चों पर पड़ रहा है। बैठक में तय किया गया कि यदि गांव में कोई व्यक्ति शराब पीते या बेचते हुए पाया जाता है, तो इसकी सूचना तत्काल पंचायत और महिला समूहों को दी जाएगी। पंचायत प्रतिनिधियों ने महिलाओं की मांग पर जनजागरूकता अभियान चलाने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।





