Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

5 दिन से लापता युवक का कुए में मिला शव

By
On:

खबरवाणी

5 दिन से लापता युवक का कुए में मिला शव

मुलताई। नगर से सटे ग्राम कामथ से बीते 7 जून से लापता युवक का शव बुधवार रात एक खेत में स्थित कुएं में मिला है। मृतक की पहचान ग्राम कामथ निवासी शैलेंद्र पवार (32) के रूप में हुई है, जो बिजली कंपनी में ऑपरेटर के पद पर कार्यरत था।बताया जाता है कामथ निवासी शैलेन्द्र पवार बीते 7 जून को रात करीब 8:30 बजे घर पर भोजन करने के बाद अपने पालतू कुत्ते को लेकर घूमने निकला था। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। जिसके दो दिन बाद उसका कुत्ता चिखली पुलिया के पास मिला। परिजनों द्वारा पुलिस को सूचना देते हुए संभावित स्थानों पर शैलेंद्र की तलाश की।घर से निकलने के बाद एक सीसीटीवी कैमरे में भी शैलेन्द्र को देखा गया। बुधवार देर रात शैलेंद्र का शव उसके मामा के खेत स्थित बिना मुंडेर के कुएं में मिला।शव मिलने की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले में मर्ग कायम कर जांच की कर रही है।पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। शैलेन्द्र की मौत किन परिस्थिति में हुई इसका खुलासा जांच के बाद हो पाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News