Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा के चलते मुलताई में तीन दिन बंद रहेंगा मटन मार्केट

By
On:

खबरवाणी

देवकीनंदन ठाकुर जी की कथा के चलते मुलताई में तीन दिन बंद रहेंगा मटन मार्केट

मुलताई। मां ताप्ती की उदगम स्थली पवित्र नगरी में देश के प्रसिद्ध कथावाचक देवकीनंदन ठाकुर की श्रीमद भागवत कथा चल रही है, जिससे नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है, कथा के प्रति श्रद्धा और नगर की धार्मिक भावना का सम्मान करते हुए स्थानीय मटन चिकन व्यापारियों ने तीन दिनों तक अपनी दुकानें स्वेच्छा से बंद रखने का निर्णय लिया है।बताया पवित्र नगरी के जागरूक नागरिकों के आग्रह पर नगर में मटन चिकन व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों ने आपसी सहमति से यह निर्णय लिया है, व्यापारियों का कहना है कि कथा के दौरान नगर में धार्मिक माहौल बना हुआ है और सभी वर्गों के लोगों की भावनाओं का सम्मान करना उनकी सामाजिक जिम्मेदारी है। स्वेच्छा से दुकानें बंद रखने वाले व्यापारियों में सलमान शाह, शारिक शाह, अशपाक पठान, सोंटी पठान, नदीम, अरबाज, आमीन शेख तथा आशिफ शेख सहित अन्य व्यापारी शामिल हैं। सभी व्यापारियों ने कथा अवधि के दौरान अपने प्रतिष्ठान बंद रखने का निर्णय लेकर सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश दियानगरवासियों ने व्यापारियों के इस निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि इससे धार्मिक आयोजन की गरिमा बनी रहेगी और नगर में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहेंगा।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News