Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग में आशीष राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

By
On:

खबरवाणी

मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग में आशीष राय को मिली बड़ी जिम्मेदारी।

जबलपुर संभाग अध्यक्ष पद पर नियुक्त, मानव अधिकार संरक्षण और जनजागरूकता अभियान को देंगे नई दिशा।

गाडरवारा। सामाजिक सरोकारों, जनहित के मुद्दों और मानव अधिकारों के प्रति निरंतर सक्रिय रहने वाले युवा समाजसेवी आशीष राय को मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोग द्वारा उन्हें जबलपुर संभाग अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रविंद्र सिंह तोमर की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष कमलेश राय द्वारा जारी नियुक्ति प्रमाण-पत्र के माध्यम से की गई।

यह नियुक्ति मानव अधिकार संरक्षण, सामाजिक न्याय तथा नागरिकों के मौलिक अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है। आयोग ने विश्वास व्यक्त किया है कि आशीष राय अपने अनुभव, सामाजिक सक्रियता और जनसेवा की भावना के साथ जबलपुर संभाग में संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मानव अधिकारों की रक्षा और जनजागरूकता पर रहेगा विशेष फोकस= नियुक्ति पत्र के अनुसार मानव अधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग संगठन जो कि नई दिल्ली भारत सरकार से पंजीकृत है। जिसने आशीष राय को मानव अधिकारों के संरक्षण, सामाजिक न्याय की स्थापना, आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। वे संभाग स्तर पर शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, महिला सुरक्षा, बाल अधिकार, सामाजिक समानता, आर्थिक न्याय एवं नागरिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर कार्य करेंगे। साथ ही समाज के वंचित, शोषित एवं जरूरतमंद वर्गों की समस्याओं को संबंधित विभागों तक पहुंचाने और उनके समाधान के लिए भी प्रयास करेंगे।

प्रशिक्षण एवं सामाजिक कार्यों के अनुभव को मिली पहचान= आयोग द्वारा आयोजित मानव अधिकार विषयक प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहभागिता और समाजहित के विभिन्न कार्यों में सक्रिय योगदान को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान की गई है। आयोग का मानना है कि सामाजिक क्षेत्र में उनके अनुभव और जनसंपर्क क्षमता का लाभ संगठन को मिलेगा। आशीष राय लंबे समय से सामाजिक और जनजागरूकता गतिविधियों से जुड़े रहे हैं। विभिन्न सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाने और लोगों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने में उनकी सक्रिय भूमिका रही है।

संगठन विस्तार और जनहित के मुद्दों पर होगा कार्य= जबलपुर संभाग अध्यक्ष के रूप में आशीष राय संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने, मानव अधिकार जागरूकता शिविरों, संगोष्ठियों और जनसंपर्क अभियानों का संचालन करेंगे। साथ ही मानव अधिकार हनन से जुड़े मामलों में पीड़ितों को उचित मार्गदर्शन और सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य करेंगे। उन्होंने नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकारों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

सामाजिक संगठनों एवं शुभचिंतकों ने दी बधाई= आशीष राय की नियुक्ति पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। लोगों का कहना है कि उनकी नियुक्ति से मानव अधिकारों के क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ेगी और आम लोगों को अपने अधिकारों के प्रति सजग होने का अवसर मिलेगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News