खबरवाणी
किसानो को 5 दिन के भीतर पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराए खाद
राष्ट्रीय किसान मोर्चा एवं बहुजन मुक्ति पार्टी ने सौपा ज्ञापन
मुलताई। क्षेत्र के किसानो को कृषि कार्य हेतु पर्याप्त मात्रा खाद नही मिला पा रही है,किसानो को पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय किसान मोर्चा के अध्यक्ष मनीष धोटे एवं बहुजन मुक्ति पार्टी के जनार्दन पाटिल सहित किसानो ने एसडीएम को सम्बोधित नायब तहसीलदार को सौपा है। सौपे गए ज्ञापन में बताया किसानो को कृषि कार्य के लिए में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है जिससे किसानो को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर किसानो को लंबी कतारी में घंटों खड़े रहना पड़ रहा है,जिसके बाद भी खाद प्राप्त नहीं हो रही है। खाद की कमी के कारण किसानो की बुवाई एवं कृषि कार्य प्रभावित हो सकते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान होने की आशंका बढ़ रही है। किसानो ने मांग की है की उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध कराई जाए। खाद वितरण व्यवस्था को 5 दिनों के भीतर पारदर्शी एवं सुचारु बनाया जाए।
कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर तत्काल रोक लगाई जाए।सहकारी समितियाँ एवं विक्रय केंद्रों पर खाद का पर्याप्त भंडारण सुनिश्चित किया जाए।किसानों को बिना किसी भेदभाव के समय पर खाद उपलब्ध कराने की मांग की है,समस्या का समाधान नहीं होने पर किसान संगठन ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।





