Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

लापरवाही से बह रहा पानी, भीषण गर्मी में बर्बादी पर सवाल

By
Last updated:

खबरवाणी

लापरवाही से बह रहा पानी, भीषण गर्मी में बर्बादी पर सवाल

खबर वाली न्यूज़ – रफीक

सारनी। शोभापुर कॉलोनी स्थित WCL डिस्पेंसरी और संजीवनी क्लीनिक के पास WCL द्वारा बनाई गई शुद्ध पानी की टंकी से लगातार पानी व्यर्थ बह रहा है। टंकी में लगे दो नलों पर टोटी (नल की फिटिंग) नहीं होने के कारण 24 घंटे पानी बहता रहता है, जिससे बड़ी मात्रा में पानी की बर्बादी हो रही है।
वर्तमान में भीषण गर्मी के चलते जहां एक ओर क्षेत्र में पानी की कमी महसूस की जा रही है, वहीं दूसरी ओर इस तरह की लापरवाही लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पास में ही WCL का सिविल ऑफिस स्थित है, जहां पाइपलाइन और फिटिंग से जुड़े सभी कार्य किए जाते हैं और लाखों रुपये के टेंडर भी जारी होते हैं। इसके बावजूद केवल दो टोटी लगाने जैसे छोटे काम पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
नागरिकों ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की है, ताकि पानी की इस अनावश्यक बर्बादी को रोका जा सके और संसाधनों का सही उपयोग हो सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News