Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 700 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

By
On:

खबरवाणी

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ा जनसैलाब, 700 से अधिक मरीजों ने लिया लाभ

खबरवाणी न्यूज़ – रफीक

सारनी। शोभापुर कॉलोनी स्थित मुख्यमंत्री संजीवनी क्लिनिक में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोड़ाडोंगरी, मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारनी, वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (WCL) पाथाखेड़ा एवं संस्था ग्राम भारती महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में WCL पाथाखेड़ा के मुख्य महाप्रबंधक संजय मिश्रा उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका परिषद सारणी के अध्यक्ष किशोर बरदे ने की।
शिविर में जिले एवं घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के करीब 15 विशेषज्ञ डॉक्टरों सहित सैकड़ों की संख्या में मेडिकल स्टाफ, नर्स एवं आशा कार्यकर्ताओं ने अपनी सेवाएं दीं। इस दौरान लगभग 690 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में स्त्री रोग, शिशु रोग, नेत्र, दंत, नाक-कान-गला, सामान्य एवं मानसिक रोगों से संबंधित मरीजों की जांच की गई।
इसके साथ ही बीपी, शुगर एवं सिकल सेल की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया गया। मरीजों को होम्योपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयों के साथ-साथ निःशुल्क एलोपैथिक दवाओं का वितरण किया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए शिविर में आए लोगों के लिए ठंडे पेयजल एवं ORS घोल की व्यवस्था भी की गई। साथ ही स्टाफ के लिए भोजन का भी इंतजाम किया गया
कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष जगदीश पवार, रंजीत सिंह, बीएमओ डॉ. संजीव शर्मा, संस्था अध्यक्ष श्रीमती भारती अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष श्रीमती नंदा सोनी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे शिविर न केवल उपचार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि लोगों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाते हैं।
अंत में आयोजकों द्वारा WCL पाथाखेड़ा एवं मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड सारनी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया। यह शिविर क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित हुआ।

For Feedback - feedback@example.com

Related News

Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News