Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मकान सौदे के विवाद में प्रताड़ना से मौत — 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी

By
On:

खबरवाणी

मकान सौदे के विवाद में प्रताड़ना से मौत — 24 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मकान सौदे के विवाद में मानसिक प्रताड़ना एक व्यक्ति की मौत की वजह बन गई। सारणी पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 28 अप्रैल 2026 को थाना सारणी में मर्ग कायम कर जांच शुरू की गई थी। मृतक हंसराज पद्माकर (49 वर्ष), निवासी आजाद नगर पाथाखेड़ा की मौत प्रथम दृष्टया संदिग्ध पाई गई। जांच के दौरान घटनास्थल से मिले साक्ष्य, परिजनों के बयान और सुसाइड नोट के आधार पर स्पष्ट हुआ कि यह आत्महत्या मानसिक प्रताड़ना के चलते हुई है।
जांच में सामने आया कि आरोपी राजकुमार लोखंडे और उसकी पत्नी निशा लोखंडे, निवासी बडोरा (बैतूल बाजार) ने मकान बिक्री के नाम पर करीब 25 लाख 21 हजार रुपये का सौदा किया था और 3 लाख 70 हजार रुपये बयाना लिया था। बाद में आरोपियों ने न तो रजिस्ट्री की और न ही बयाना राशि लौटाई। पैसे मांगने पर मृतक को झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
प्रताड़ना से परेशान होकर मृतक ने 28 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 115/26 के तहत धारा 108, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक मनोज उइके, प्रधान आरक्षक मनोज डेहरिया, आरक्षक राकेश करपे एवं महिला आरक्षक उर्मिला की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आर्थिक धोखाधड़ी या मानसिक प्रताड़ना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News