Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

मंडी टैक्स जमा किए बिना छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक पकड़ाया

By
On:

खबरवाणी

मंडी टैक्स जमा किए बिना छत्तीसगढ़ जा रहा ट्रक पकड़ाया

मंडी अधिकारियो ने वसुला 1 लाख 19 हजार 970 रुपए टैक्स एवं अर्थदंड

मुलताई। नेशनल हाईवे नागपुर रोड पर खम्बारा टोल के पास कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों द्वारा जांच के दौरान मंडी टैक्स जमा किए बिना सोयाबीन लेकर जा रहे एक ट्रक को मंगलवार रात करीब 3 बजे जप्त कर कृषि मंडी परिसर मे खड़ा करवाया गया। मंडी अधिकारियो द्वारा ट्रक चालक से मंडी टैक्स की 5 गुना राशि एवं अर्थदंड की राशि जमा कर ट्रक छोड़ा गया है। मंडी सचिव शीला खातरकर ने बताया नागपुर हाईवे पर खम्बारा टोल के पास वाहनों की जांच के दौरान एक ट्रक क्रमांक एमपी 12 जेडएफ 9440 कों रोका, जिसमे सोयाबीन भरा था।ट्रक चालक अकरम पिता सलीम मुसलमान 42 साल निवासी खंडवा से मंडी टैक्स से सम्बंधित कागजात पूछे जाने पर उसके पास कोई वैध दस्तावेज नही होने से ट्रक जप्त कर मंडी परिसर मे खड़ा करवाया गया। ट्रक चालक अकरम ने बताया खंडवा से ट्रक मे सोयाबीन भर कर महाराष्ट्र के रास्ते राजनन्दगांव छत्तीसगढ़ जा रहा था। ट्रक मे 354 क्विंटल 85 किलो सोयाबीन भरी होने पर ट्रक चालक पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए मंडी टैक्स का 5 गुना राशि सहित अर्थदंड कुल राशि 1लाख 29 हजार 970 रुपए जमा कर ट्रक छोड़ा गया। उक्त कार्यवाही मे प्रभारी मंडी निरीक्षक डीपी नरें और चंपा तुमडाम की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News