Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

वीआईपी स्कूल मे न्यायाधीशो ने दी कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक

By
On:

खबरवाणी

वीआईपी स्कूल मे न्यायाधीशो ने दी कानूनी जानकारी देकर किया जागरूक

मुलताई। नगर के वसंत इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल में कानूनी साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिलाध्यक्ष सत्र न्यायाधीश संजय भलावी,अधिवक्ता संघ अध्यक्ष चंद्रशेखर चंदेल,विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं समाज के विभिन्न वर्गों में कानून के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों की जानकारी प्रदान करना था। मंच की पृष्ठभूमि में लगाए गए आकर्षक एवं संदेशात्मक पोस्टरों के माध्यम से भारतीय संविधान, मौलिक अधिकार, महिला सुरक्षा, बाल संरक्षण एवं साइबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। न्यायाधीश श्री भलावी ने अपने संबोधन कानून की जानकारी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। अन्य अतिथियों ने भी सामाजिक उत्तरदायित्व, यातायात नियमों के पालन तथा डिजिटल सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के साथ संवादात्मक सत्र आयोजित किया गया, जिसमें उन्होंने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। इस पहल से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता के प्रति समझ और रुचि विकसित हुई।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News