खबरवाणी
अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की कथा मुलताई मे 6 से 12 जून तक
मुलताई। पवित्र नगरी मे मेला ग्राउंड मे अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक देवकी नंदन ठाकुर की संगीतमय भागवत कथा 6 जून से 12 जून तक आयोजित की जाएगी। आयोजक समिति के महेश अग्रवाल,उपेंद्र पाठक सहित सदस्यों ने बताया यह आयोजन क्षेत्र की सुख शांति सदभावना,एकता एवं बच्चो मे संस्कारो के सृजन को लेकर किया जा रहा है। कथा आयोजन को लेकर तैयारी एवं प्रचार प्रसार प्रारम्भ कर दिया है। जिसमे बड़ी संख्या मे क्षेत्र सहित आसपास के जिलों से श्रद्धालुओं के मुलताई पहुंचने की संभावना है।कथा प्रतिदिन दोपहर 1बजे से 5 बजे तक आयोजित होंगी। उन्होने सभी धर्म प्रेमी जनता से भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के व्यापक प्रचार प्रसार मे सहयोग करने का अनुरोध किया है।





