Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

हाईकोर्ट के आदेश पर अंततः नीतू परमार ने संभाला नपा अध्यक्ष का प्रभार,

By
On:

खबरवाणी

हाईकोर्ट के आदेश पर अंततः नीतू परमार ने संभाला नपा अध्यक्ष का प्रभार,

सभी वार्डो मे बिना भेदभाव होंगे निर्माणकार्य

मुलताई। नगरपालिका मुलताई मे अध्यक्ष पद को लेकर चल रही खींचतान सोमवार को उस समय थम गई, जब नगरपालिका की निर्वाचित अध्यक्ष ने हाईकोर्ट के आदेश से पदभार ग्रहण किया।अपने निर्वाचन के बाद नीतू परमार ने तीसरी बार नपा अध्यक्ष पद संभाला। उन्हें सीएमओ वीरेंद्र तिवारी ने प्रभार ग्रहण कराया।इस दौरान पूर्व विधायक डॉ पंजाबराव बोड़खे, नपा उपाध्यक्ष शिव माहौरे पार्षद अंजलि शिवहरे,निर्मला बेले,साजेदा बेगम, अजय यादव, सुरेश पौनीकर,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव,किशोर परिहार,सुमित शिवहरे, प्रहलाद सिंह ठाकुर, राजरानी परिहार,बड़ी संख्या मे खाटू श्याम मंडल की महिलाए एवं कांग्रेसियो ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नपा अध्यक्ष नीतू परमार ने कहा यह जीत मेरी अकेले की जीत नही आप सभी की जीत है। हम वैसे ही पिछड़ गए है, अब बिना किसी भेदभाव के सभी 15 वार्डो मे काम होगा।जिसके बाद उन्होंने नगरपालिका परिसर मे 1 करोड़ 6 लाख रुपए की लागत से निर्माणाधीन नगरपालिका कार्यालय भवन निरीक्षण किया, एवं उपयंत्री महेश त्रिवेदी को गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराने के निर्देश दिए। उपयंत्री महेश त्रिवेदी ने बताया उक्त भवन दो माह मे बनकर पूर्ण हो जाएगा।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News