Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

By
On:

खबरवाणी

नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

खबरवाणी न्यूज़ रफीक

सारनी। थाना सारनी पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर भगाने एवं दुष्कर्म करने वाले आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 08 अप्रैल 2026 को फरियादी द्वारा थाना सारणी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि उसकी नाबालिग भतीजी को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर ले गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अपराध क्रमांक 101/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी व एसडीओपी सारणी सुश्री प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका को दिल्ली से सुरक्षित बरामद किया। बालिका के कथनों के आधार पर आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(m), 65(1) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 5(L), 6 जोड़ी गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी और नाबालिग के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से संपर्क हुआ था और लगभग डेढ़ साल से दोनों के बीच बातचीत चल रही थी, जिसके चलते आरोपी ने बालिका को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया।
पुलिस ने आरोपी अमित सैनी (21 वर्ष) निवासी सहसवान जिला बदायूं (उ.प्र.) को 18 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय बैतूल में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक जयपाल इनवाती, उप निरीक्षक प्रीति पालेवार, सहायक उप निरीक्षक अनिल मोर्य, आरक्षक आनंद कसोतिया, महेश भलावी, राजेंद्र उइके, वर्षा नागले, लक्ष्मी तथा साइबर सेल के आरक्षक राजेन्द्र धाडसे व दीपेंद्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News