Search ई-पेपर ई-पेपर WhatsApp

“खेत की मेड के विवाद ने दिया हत्या को अंजाम: गंज पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा”

By
On:

खबरवाणी

“खेत की मेड के विवाद ने दिया हत्या को अंजाम: गंज पुलिस ने किया सनसनीखेज हत्या का खुलासा”

🔹बैतूल जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं गंभीर प्रकरणों में त्वरित कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन में सतत कार्यवाही की जा रही है।

🔹इसी क्रम में थाना गंज क्षेत्रांतर्गत दिनांक 17.04.2026 फरियादी विशाल सातनकर पिता बाबूराव सातनकर जाति कुन्बी उम्र 31 साल निवासी सुभाष वार्ड हमलापुर ने थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया की आऱोपी ओमप्रकाश यादव, नवीन यादव ,पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे ने उसके पिता बाबूराव के साथ खेड की मेड के विवाद को लेकर डंडो व नोजल पाईप से जान से मारने की नियत से मारपीट किया है जो पीडित बाबूराव की ईलाज के दौरान जिला अस्पताल मे मृत्यु होने पर थाना गंज मे अप क्र 98/26 धारा 109(1),3(5) बी एन एस ईजाफा धारा 103(1) बी एन एस का पंजीबध कर विवेचना मे लिया गया था

🔹मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेन्द्र कुमार जैन के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी एवं एसडीओपी बैतूल श्री सुनील लाटा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी नीरज पाल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल के निर्देशानुसार सीन ऑफ क्राइम मोबाइल यूनिट प्रभारी निरीक्षक आबिद अंसारी सारी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्षी संकलन की कार्रवाई एवं फोटोग्राफी कराई गई।

गंज पुलिस द्वारा तत्परता से कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु तत्परता से कार्रवाई कर सभी संभावित ठिकानों पर द्वित्व दी गई एवं और आरोपियों की सघन तलाश की गई। मुखबिर सूचना के आधार पर 2 आरोपियों को सोनाघाटी कटी पहाडी बैतूल गिरफ्तारःकिया गया है।

गिरफ्तार आरोपी
(1) ओमप्रकाश यादव उर्फ नानू पिता लक्ष्मण यादव उम्र 40 साल निवासी ग्राम बरसाली पोस्ट लाखापुर थाना गंज जिला बैतूल

(2) पिल्लू उर्फ फूलचंद करोचे पिता सुखराम करोचे उम्र 21 साल निवासी ग्राम बरसाली पोस्ट लाखापुर गंज बैतूल

🔹पूछताछ में आरोपीगणो ने बताया की बाबूराव के साथ खेत की मेड को लेकर पुराना विवाद था इसी बात को लेकर आज दिनांक 17.04.2026 को भी बाबूराव से पुरानी रंजीश को लेकर विवाद हुआ था जिससे विवाद के दौरान डंडो व नोजल पाईप से मारपीट कर हत्या करना स्वीकार किया।

🔹पुलिस द्वारा आरोपीगणो ओमप्रकाश यादव व पिल्लू उर्फ फूलचंद से घटना मे प्रयुक्त डंडो को उनकी निशादेही पर घटना स्थल के जप्त किया

विशेष भूमिका
निरीक्षक नीरज पाल ,
निरीक्षक आबिद अंसारी,
उप निरीक्षक संदीप परतेती ,
प्र.आर. 678 मंतराम,
प्र.आर. 365 नीलेश मीणा ,
प्रआर 02 चन्द्रकिशोर
आर. 159 नरेन्द्र धुर्वे
आर. 21 नवीन ऱघुवंशी ,
आर. 581 अनिरुध्द यादव,
आर 56 नितिन चौहान।

पुलिस अधीक्षक की अपील
पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र कुमार जैन ने आमजन से अपील की है कि परिवार में किसी भी प्रकार के विवाद, मानसिक तनाव या नशे की समस्या होने पर समय रहते परामर्श एवं सहायता लें। किसी भी संदिग्ध घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई कर अपराधों को रोका जा सके।

For Feedback - feedback@example.com
Home Icon Home E-Paper Icon E-Paper Facebook Icon Facebook Google News Icon Google News