खबरवाणी
ड्रीम्स प्ले पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वालों का हुआ सम्मान ।
मुलताई । नगर के निजी ड्रीम्ज प्ले ( पब्लिक ) सीबीएसई स्कूल मुलताई में कल घोषित हुए सीबीएसई परिणाम के सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले बच्चो में प्रथम स्थान पर प्रेरणा वाड़बुदे 94% द्वितीय स्थान पर उदिती पवार और सानिध्य शर्मा 90% तृतीय स्थान पर दिव्यांश भोयरे 85% इसी तरह क्रमश कुनाल कौशिक 84%, डोलेंद्र पवार 81%, नमिता पवार 80% दिव्यानी मानकर ने 80% प्राप्त कर स्कूल का नाम गौरान्वित किया है स्कूल प्रबंधन द्वारा बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल में आमंत्रित कर स्कूल संचालक महोदय श्रीमान तपन खंडेलवाल ओर प्रिंसीपल श्रीमती कविता लिखितकर द्वारा सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर शाला संचालक तपन खंडेलवाल ने बताया कि इन बच्चों की सफलता का श्रेय उनके माता-पिता और हमारे शिक्षक स्टाफ को जाता है हमें उन पर गर्व है । साथ ही शाला परिवार द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए उन्हें बधाईया दी गयी ।





